एशियाई बाजारों में मजबूती और रुपये में बढ़त की वजह से भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.22 बजे 193.96 अंकों की बढ़त के साथ 36,174.89 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 47.10 अंकों की मजबूती के साथ 10,849.25 पर कारोबार करते देखे गए. इससे पहले कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखी गई.
वहीं मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा. सेंसेक्स 130 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी 10,800 अंक के स्तर से ऊपर निकल गया. तीन दिन की तेजी में सेंसेक्स 460 से ज्यादा अंक चढ़ चुका है. बता दें कि चीन के शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले. शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,536.42 पर खुला. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शेनजियान कंपोनेंट सूचकांक 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,425.63 पर खुला.
रुपया 15 पैसे मजबूत
भारतीय मुद्रा रुपये में डॉलर के मुकाबले पिछले सत्र से बढ़त देखी गई. रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले पिछले सत्र से 15 पैसे की बढ़त के साथ 70.05 पर खुला. पिछले सत्र में रुपये में कमजोरी आई थी, जिसकी मुख्य वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी रही है. कमोडिटी विश्लेषक बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी आने से भारत में तेल आयात के लिए ज्यादा डॉलर की जरूरत होगी, इसलिए रुपये पर दबाव आया, हालांकि पिछले सत्र के मुकाबले रुपया थोड़ा संभला है.
उधर, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचकांक डॉलर इंडेक्स बुधवार को फिर 0.11 नीचे फिसलकर 95.377 के स्तर पर आ गया. दरअसल, इन छह मुद्राओं के समूह में सबसे अधिक भारांक वाली मुद्रा यूरो और आस्ट्रेलियन डॉलर व ब्रिटिश पौंड में डॉलर के मुकाबले मजबूती रही, जबकि जापानी येन में कमजोरी दर्ज की गई.
फिल्म 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना की ओर से LoC के उस पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है. पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में हुई सर्जिकल स्ट्राइक की काफी चर्चा हुई थी. सर्जिकल स्ट्राइक के कई वीडियो भी सामने आए थे. अब आर्मी ऑपरेशन के बैकड्रॉप में सच्ची घटना पर आने वाली फिल्म लोगों की दिलचस्पी के केंद्र में है. माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है.
शुरुआती हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन की अनुमानित रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. इन फिल्म ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन ये फिल्म भारतीय बाजार में 3.50 से 4 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर सकती है. बॉलीवुड हंगामा ने अनुमान लगाया है कि पहले वीकेंड में ये फिल्म 12 करोड़ के आसपास कमाई कर सकती है.
क्यों बॉक्स ऑफिस पर चलेगी उरी?
दरअसल, मिलिट्री ड्रामा मूवी के टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार करने की बड़ी वजह फिल्म का सब्जेक्ट है. यूं तो आर्मी बैकड्रॉप पर हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन 'उरी' उन सभी से अलग है. सर्जिकल स्ट्राइक की सच्ची घटना को फिल्म का सब्जेक्ट बनाना ही सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक है. ये कंटेंट सिनेमाहॉल में दर्शकों की भारी भीड़ जुटाने का दम रखता है. रिपब्लिक डे के मौके पर देशभक्ति में रमे मूवी लवर्स के लिए उरी परफेक्ट ट्रीट है.
No comments:
Post a Comment