Wednesday, February 20, 2019

बिहार की परीक्षा में सनी लियोनी ने किया टॉप! मिले 98.50% नंबर

बिहार में जूनियर इंजीनियर परीक्षा में सनी लियोनी ने टॉप किया है. लेकिन यह वो सनी लियोनी नहीं है, जो बॉलीवुड फिल्मों में थिरकती हुई दिखाई देती हैं. दरअसल बिहार पब्लिक हेल्थ इंजनीयरिंग डिपार्टमेंट (PHED) में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी की गई है, जिसमें पहला स्थान हासिल करने वाली उम्मीदवार का नाम सनी लियोनी है.

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई मेरिट लिस्ट में सनी लियोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया है. मेरिट लिस्ट के अनुसार, सनी लियोनी ने 98.50 फीसदी अंक हासिल किए हैं. स्कोर कार्ड के अनुसार, सनी लियोनी ने 73.50 एजुकेशन पॉइंट, 25.00 एक्सपीरियंस पॉइंट हासिल किए हैं. परीक्षा में बैठी सनी लियोनी के पिता का नाम लियोना लियोनी है और उनकी एप्लिकेशन आईडी JEC/0031211 है.

परीक्षा में टॉपर रही सनी लियोनी अभी 27 साल की हैं. खास बात ये है कि इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जिसने टॉप किया है, उसका नाम bvcxzbnnb है और उनके पिता का नाम mggvghhnnnn है. लिस्ट के अनुसार bvcxzbnnb ने 92.89 अंक हासिल किए हैं.

बता दें कि वेबसाइट पर जारी की गई मेरिट लिस्ट में 1000 नाम हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग ने सिविल इंजीनियर के कुल 214 पदों पर भर्ती निकाली थी. इसकी मेरिट लिस्ट फरवरी को जारी की गई.

क्या है पुराना पैटर्न

स्कूल तक पेपर कस्टोडियन बैंक से लाए जाते हैं और बैंक तक सीबीएसई की ओर से पेपर पहुंचाए जाते हैं. जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होती है, उस दिन सुबह स्कूल के प्रतिनिधि, बैंक प्रतिनिधि और सीबीएसई के प्रतिनिधि तीनों की मौजूदगी में प्रश्न पत्र को बैंक के लॉकर से निकाला जाता है. प्रश्न पत्र बैंक से निकल कर जब स्कूल तक पहुंचते हैं, तो रास्ते में उस गाड़ी में एक सुरक्षा गार्ड, एक सीबीएसई का प्रतिनिधि और एक स्कूल का प्रतिनिधि होता है.

उसके बाद बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले स्कूल प्रिंसिपल, बोर्ड के हेड एग्जामिनर और परीक्षा में निगरानी के लिए शामिल होने वाले शिक्षकों की मौजूदगी में प्रश्न पत्र को खोला जाता है. नियमों के अनुसार इसकी वीडियोग्राफी भी होती है और उसे सीबीएसई को भेजना होता है. हर मौके पर इस बात का खास ख़्याल रखा जाता है कि प्रश्न पत्र की सील खुली न हो.

बता दें कि पिछले साल सीबीएसई ने पेपर लीक की वजह से 12वीं क्लास के इकोनॉमिक्स और 10वीं क्लास के मैथ्स का पेपर दोबारा कराने का फैसला किया था.

No comments:

Post a Comment